Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

On: May 12, 2026 7:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चुनाव खत्म होते ही प्रधानमंत्री की ‘सलाहों’ को कांग्रेस ने बताया सरकार की नाकामी; कहा हिपोक्रेसी की भी सीमा होती है, देश को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी

📍 नई दिल्ली | न्यूज़ स्केल लाइव

लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी और जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक लंबी पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने चुनाव के बाद जनता को दी जा रही प्रधानमंत्री की ‘नेक सलाहों’ को असल में मोदी सरकार की नाकामी और ‘कॉम्प्रोमाइज्ड’ (compromised) होने का जीता-जागता सबूत करार दिया है।

पीएम की इन ‘सलाहों’ पर कांग्रेस का तंज सुप्रिया श्रीनेत ने अपनी पोस्ट में लिखा कि चुनाव खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से कहा है: घर से काम करो। मेट्रो से चलो। पेट्रोल-डीजल बचाओ। सोना मत ख़रीदो। विदेश मत जाओ और विदेशी ब्रांड का सामान मत ख़रीदो। खाने का तेल कम इस्तेमाल करो और खेत में खाद कम डालो।

कांग्रेस नेत्री ने स्पष्ट किया कि यह कोई ‘नेक सलाह’ या इमोशनल अपील नहीं है, बल्कि यह मोदी सरकार की नाकामी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न तो एनर्जी सिक्योरिटी (Energy Security) सुनिश्चित कर पाई है और न ही रुपये को गिरने से बचा पाई है। ‘राहुल गांधी ने मार्च में ही किया था आगाह’ श्रीनेत ने याद दिलाते हुए कहा कि आज लोग ईंधन की किल्लत से जूझ रहे हैं और चुनाव खत्म होने पर सरकार सच स्वीकारने को मजबूर है। उन्होंने दावा किया कि इस सच और ईंधन की किल्लत के बारे में राहुल गांधी ने मार्च के महीने में ही पीएम मोदी को आगाह किया था, लेकिन तब उनकी अनसुनी कर दी गई, जिसका नतीजा आज सबके सामने है।

‘हिपोक्रेसी की भी सीमा होती है’ सुप्रिया श्रीनेत ने पीएम मोदी पर दोहरे मापदंड (Hypocrisy) अपनाने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने लिखा- “देश को पेट्रोल-डीजल बचाने की सलाह देने वाले मोदी जी ख़ुद बड़े काफिले के साथ बेमतलब का रोडशो कर रहे हैं। जनता को विदेश यात्रा न करने की नसीहत देकर ख़ुद गर्मी से बचने के लिए 15 तारीख को यूरोप निकल रहे हैं।” अपने पोस्ट के अंत में श्रीनेत ने तंज कसते हुए कहा, “12 साल सत्ता में काबिज रहने के बाद आज देश से कहना पड़ रहा है क्या ख़रीदें, क्या नहीं, कैसे चलें, कहाँ जाएँ, कहाँ नहीं। इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी। आप तो झोला उठा कर निकल लेंगे- लेकिन देश को तबाह करने में आपने कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब ये आपके बस की बात नहीं।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में ₹7 करोड़ के घपले से मचा हड़कंप: सीएम योगी ने बनाई हाई-लेवल SIT; कर्मचारी के घर गोबर के ढेर से ₹10 लाख कैश बरामद

विमान हादसे में वायुसेना के 5 जांबाज जवान शहीद: लैंडिंग के वक्त क्रैश हुआ IAF का AN-32 परिवहन विमान; सह-पायलट सुरक्षित, मलबे से सुरक्षित निकाला

पारिवारिक रिश्तों को ताक पर रख भतीजे संग रहने की जिद पर अड़ी चाची: थाने में घंटों चली पंचायत

कलेक्ट्रेट में झारखंड शिक्षा परियोजना की हाई-लेवल बैठक: डीसी की घोषणा बेहतर काम करने वाले बीआरपी-सीआरपी के मानदेय में होगी 3% की वृद्धि

समाहरणालय से गूंजी नशा मुक्त भारत अभियान की गूंज: उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; सैकड़ों दीदियों ने निकाली महा-रैली

डीटीओ का महा-अभियान: सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 34 भारी वाहनों पर ₹2,53,000 का लगाया कड़ा जुर्माना

मजदूर आंध्र प्रदेश पहुंचते ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता: परिवार को पालने गया था सूफारी; ठेकेदार ने झाड़ा पल्ला

पुलिस का मादक पदार्थों के खिलाफ प्रहार: थाना प्रभारी पुरुषोत्तम की अगुवाई में चला महा-जागरूकता अभियान; नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प

एसपी की गुप्त सूचना पर पुलिस का बड़ा एक्शन: ₹2.5 लाख के ब्राउन शुगर के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार; तीन का रहा है खूंखार आपराधिक इतिहास

एम्स देवघर के डॉक्टरों का बड़ा कमाल: संताल परगना में पहली बार महिला को लगा ‘एडवांस पेसमेकर’; नवीनतम तकनीक से दी गई नई जिंदगी

आगामी चुनाव को लेकर राजद की बड़ी बैठक: मीडिया प्रभारी ने बीएलए-2 को सौंपी सांगठनिक जिम्मेदारी; वोटर लिस्ट से न छूटे कोई योग्य नाम

भंडरा में 5 दिवसीय महा-कैंप: 16 से 20 जून तक पंचायत स्तर पर बनेंगे जाति, आय और मृत्यु प्रमाण पत्र

Leave a Comment