Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शेल्टर होम से 10 बच्चे फरार: खिड़की की ग्रिल तोड़कर सुरक्षा को दिया चकमा; पुलिस महकमे में हड़कंप, SSP ने बनाई स्पेशल टीम!

On: May 11, 2026 9:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बाल आश्रय गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक; SDO के निरीक्षण में हुआ खुलासा, लापरवाही बरतने वाले गार्ड पर गिर सकती है गाज, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मुसहरी थाना क्षेत्र के नरौली स्थित बाल आश्रय गृह से देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में करीब 10 बच्चे फरार हो गए हैं। इस सामूहिक पलायन की घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही एसडीओ (पूर्वी) तुषार कुमार और मुसहरी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर गहन जांच में जुट गई है।

निरीक्षण के दौरान खुली पोल, खिड़की की ग्रिल तोड़कर भागे बच्चे मिली जानकारी के अनुसार, अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) तुषार कुमार जब नरौली स्थित बाल आश्रय गृह का औचक निरीक्षण करने पहुंचे, तब इस बात का खुलासा हुआ कि 10 बच्चे वहां से गायब हैं। जिला बाल संरक्षण के सहायक निदेशक अभिषेक कुमार ने बताया कि बच्चों ने कमरे की खिड़की की ग्रिल तोड़ दी और सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए वहां से फरार हो गए। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह बाल आश्रय गृह पहले सिकंदरपुर में संचालित होता था, जिसे हाल ही में 18 अप्रैल को नरौली स्थित वर्तमान भवन में स्थानांतरित किया गया था। शुरुआती जांच में मौके पर तैनात सुरक्षा गार्डों की भारी लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या बच्चों के भागने के पीछे किसी बाहरी गिरोह का हाथ है या यह केवल प्रबंधन की ढिलाई का नतीजा है।

Also Read:गांजा तस्करों का बड़ा सिंडिकेट धराया: 43 किलो गांजा, 3 पिस्टल और 2 कार के साथ 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार!

SSP बोले- ‘जल्द बरामद होंगे सभी बच्चे’ घटना की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि फरार बच्चों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन कर दिया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एसएसपी ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा। फिलहाल, आश्रय गृह के अधीक्षक की ओर से मुसहरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस की टीम मौके पर कैंप कर कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। एक साथ 10 बच्चों का गायब होना आश्रय गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।

Also Read:खौफनाक वारदात: सनकी पिता ने कुल्हाड़ी से पत्नी, गर्भवती बेटी और जवान बेटे को काट डाला!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment