Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत महावीर चौक में एक दिवसीय आयोजन; तकनीकी जांच वाले मामलों को प्राथमिकता से निपटाने का भरोसा

कुंदा (चतरा)। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) की ओर से कुंदा प्रखंड के महावीर चौक में एक दिवसीय विशेष जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। समाधान की उम्मीद में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपभोक्ता पहुंचे और अपनी शिकायतें विभाग के सामने रखीं।

उपभोक्ताओं ने बिजली बिल में गड़बड़ी, खराब ट्रांसफार्मर, खराब मीटर, नए कनेक्शन और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। विभागीय अधिकारियों और कर्मियों ने शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया। तकनीकी जांच और सुधार से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाने का भरोसा दिलाया गया। शिविर से ग्रामीण उपभोक्ताओं को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली।

मौके पर बिजली विभाग के कर्मी दीपक कुमार, सतीश दास, प्रगुण कुमार, मनीष कुमार, रौशन कुमार, आशीष कुमार, केदार कुमार, कुंदन कुमार समेत बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

एनटीपीसी हादसे में 50-50 लाख मुआवजे की सहमति के बाद भी कांड संख्या 252/2026 दर्ज, 11 अधिकारी नामजद; शिकायतकर्ता ने हलफनामे में कहा- मुकदमा नहीं कराना चाहती

नुक्कड़ नाटक से गांव-गांव पहुंचेगा नशा और अफीम की खेती के खिलाफ संदेश, 23 से 28 नवंबर तक सभी प्रखंडों में अभियान

स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत 76 लाभुकों ने किया नए घर में गृह प्रवेश, PMAY-G और अबुआ योजना के मिले आवास

अवैध अफीम की खेती पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1 एकड़ का खेत किया नष्ट

Leave a Comment