Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

संगठन की मजबूती और संस्कारयुक्त शिक्षा पर मंथन, चार सत्रों में बनी वर्षभर की कार्ययोजना

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

संगठन की मजबूती और संस्कारयुक्त शिक्षा पर मंथन, चार सत्रों में बनी वर्षभर की कार्ययोजना

 

शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में अखिल भारतीय एवं प्रांतीय अधिकारियों, पूर्णकालिक, प्रवासी व समयदानी कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

 

शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री श्रीराम अरावकर के त्रि -दिवसीय प्रवास के दौरान अखिल भारतीय एवं प्रांतीय अधिकारियों, पूर्णकालिक, प्रवासी तथा समयदानी कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को सुदृढ़ बनाने, शैक्षणिक गुणवत्ता को और प्रभावी करने तथा वर्षभर की कार्ययोजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।

विद्यालय के वंदना सभा में अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्मा जी राव, अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री श्रीराम अरावकर, प्रदेश मंत्री डॉ. ब्रजेश कुमार, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम जी, प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रामावतार नारसरिया एवं प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती, ॐ एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार झा ने करवाया ।

बैठक में पूर्णकालिक अधिकारियों, प्रवासी एवं समयदानी कार्यकर्ताओं के साथ चार सत्रों में वर्षभर की योजनाओं, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर गहन चर्चा हुई। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने, विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों का विकास करने तथा संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन में सक्रियता बढ़ाने का मार्गदर्शन दिया।

बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा निर्धारित कार्ययोजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता, अनुशासन और संस्कार आधारित शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

इस अवसर पर अखिल भारतीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का विद्यालय परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए आगामी शैक्षणिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और आपसी समन्वय में निहित है। शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभाव विकसित करना विद्यालय की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

अखिल भारतीय अधिकारियों के प्रवास एवं मार्गदर्शन से विद्यालय परिवार में उत्साह का संचार हुआ। बैठक का उद्देश्य आगामी वर्ष की योजनाओं को स्पष्ट दिशा देते हुए उन्हें प्रभावी एवं परिणामपरक रूप में क्रियान्वित करना रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment