Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, झंडा चौक पर पुतला दहन

हजारीबाग। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज प्राथमिकी के विरोध में हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी ने मंगलवार को विशाल धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के विरुद्ध कथित कृत्यों के जिम्मेदार भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।

कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह जिला कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश पटेल ने किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और झंडा चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

‘लोकतंत्र की आवाज दबाने का प्रयास’

जय प्रकाश पटेल ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज प्राथमिकी राजनीति से प्रेरित है और इसे लोकतंत्र की आवाज दबाने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार दलित, आदिवासी और वंचित समाज के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय से जुड़े सवालों का जवाब प्राथमिकी के माध्यम से देना लोकतंत्र और संविधान के लिए चिंता का विषय है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी न डरने वाली है और न दबने वाली। राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों को सदन से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाते रहेंगे।

सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

धरना-प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, प्रदेश सचिव रेणु कुशवाहा, मनीषा टोप्पो, बिनोद सिंह, मीडिया विभाग के अध्यक्ष निसार खान, डॉ. निजामुद्दीन अंसारी, मकसूद आलम, राम सेवक सोनी, बाबर अंसारी, सलीम रजा, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, मनोज नारायण भगत, परवेज अहमद समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

भाजपा नेता का कथित संदिग्ध हालत में पकड़ाया वीडियो वायरल; पति ने 4 घंटे बाद घेरकर की जमकर पिटाई

दर्दनाक हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की बस की टक्कर से मौत, एक ही गांव के थे तीनों

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

जेएसएलपीएस और रेड क्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर, 16 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

Leave a Comment