Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, संदिग्ध जमावड़ों पर कार्रवाई, कई लोगों को हिरासत में लेकर दी गई चेतावनी

On: April 7, 2026 12:51 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आम लोगों से अपील: संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें

चतरा। जिले में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत चतरा पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों, स्कूल-कॉलेजों, पार्कों और सुनसान जगहों पर बेवजह जमा होकर समय बिताने वाले लोगों के खिलाफ सघन छापेमारी की। ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया, जहां नशाखोरी, असामाजिक गतिविधियां या अपराध की योजना बनने की आशंका रहती है।

सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 356 वाहनों की जांच, कई पर कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान कई लोगों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया और उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके और जिले में कानून-व्यवस्था कायम रहे। आम लोगों से अपील की गई है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी’

7 साल का प्रेम, एक संतान… फिर अदालत ने दिलाया हक

ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

Leave a Comment