जिलेभर में 127 चारपहिया और 229 दोपहिया वाहनों की जांच
चतरा। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से 6 अप्रैल 2026 को सभी थाना क्षेत्रों में सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिलेभर में 127 चारपहिया और 229 दोपहिया वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में नियमों का उल्लंघन करने वाले 4 वाहनों का चालान काटा गया, जबकि 10 वाहनों को प्रॉसिक्यूशन के लिए अग्रसारित किया जा रहा है।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।






















Total Users : 912268
Total views : 2654298