Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस को देख भागे दो बाइक सवार, देसी कट्टा और जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार; रंथा मोड़ पर खदेड़कर पकड़ा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी; कांड संख्या 68/2026 दर्ज, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में

सिमरिया (चतरा)। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक 9 एमएम का देसी कट्टा, तीन जिंदा गोलियां और घटना में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने रविवार को सिमरिया स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि बानासाम से रंथा मोड़ होते हुए कुछ संदिग्ध अपराधी अवैध हथियार लेकर कुंदा की ओर आ रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए छापामारी दल गठित किया गया।

दल में कुंदा थाना प्रभारी अमित कुमार, सअनि नागेश्वर पंडित, मुनेश्वर चौधरी और थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। टीम ने रंथा मोड़ (कुंदा-लावालौंग मुख्य मार्ग) पर जांच शुरू की। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें टीम ने खदेड़कर पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. बलदेव गंझू उर्फ छोटू गंझू, ग्राम बानासाम
  2. सुरेंद्र गंझू, ग्राम बजरही, थाना कुंदा

बरामदगी: तलाशी में बलदेव गंझू की कमर में बेल्ट के सहारे खोंसा 9 एमएम का देसी कट्टा और एक जिंदा गोली मिली, जबकि सुरेंद्र गंझू की जींस की बाईं जेब से 9 एमएम की दो जिंदा गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की। इस मामले में कुंदा थाना कांड संख्या 68/2026 दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खौफनाक वारदात: खाना नहीं बनाने पर पति ने सोती पत्नी का गला रेता, रातभर शव के साथ बिताई; गिरफ्तार

सांसद के निर्देश पर कबरा में लगाया गया नया ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार

जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने के लिए सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ घाघरा पहुंचेगी जय श्रीराम समिति एवं अन्य संगठन के कार्यकर्ता

सीआईएसएफ-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 40 मीट्रिक टन अवैध कोयला जब्त; सीसीएल प्रबंधन को सौंपा गया

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में राहुल दुबे गैंग का आरोपी तुषार मिश्रा घायल, पैर की हड्डी टूटी; पकड़ने में दरोगा भी घायल

101 साल पुराने जर्जर बक्सा पुल के लिए अधिवक्ता योगेंद्र यादव का अनिश्चितकालीन धरना, बारिश में भीगते हुए दे रहे हैं आंदोलन

Leave a Comment