न्यूज स्केल संवाददाता
चतराः एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान के दौरान झारखंड जगुवार की टीम से नक्सलियों की भीषण मुठभेड़ जिले के कुन्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा-पलामू बॉर्डर पर स्थित अनगड़ा जंगल में हुई। मुठभेड़ प्रतिबंधित टीएसपीसी के रिजनल कमांडर आक्रमण गंझू के दस्ते के साथ हुई। हालांकि जंगल का लाभ उठाकर आक्रमण अपने दस्ते के साथ भागने में सफल रहा। एसपी ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि आक्रमण अपने दस्ते के साथ अंनगाड़ा जंगल में भ्रमणशील है। सूचना पर जगुआर और जिला पुलिस जगल पहुंची थी। मुठभेड़ के बाद जंगल की घेराबंदी कर पुलिस व जगुआर के जवानो ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एक विदेशी पिस्टल, 25 राउंड जिंदा कारतूस, 2 मैगजीन तथा दैनिक उपयोग के सामान व 3 मोबाइल बरामद हुआ। एसपी ने पुनः सभी नक्सलियों को आगाह किया कि सरकार की आत्म समर्पण नीति का लाभ लें और आत्म समर्पण करें। अन्यथा आज न कल मारे जायेंगें।
पुलिस और नक्सलियों में हुई भीषण मुठभेड़, एक पिस्टल, 25 राउंड जिंदा कारतूस बरामद

By newsscale
On: July 7, 2023 8:22 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1213012
Total views : 3057932