Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

डीएमएफटी फंड से बन रही बाउंड्री वॉल में गड़बड़ी, बिना निरीक्षण तय हुआ प्राक्कलन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कहीं जरूरत से कम तो कहीं ज्यादा राशि आवंटित; उत्क्रमित मध्य विद्यालय दिग्ही में 1600 वर्ग फीट की जगह मात्र 1000 फीट स्वीकृत, जनप्रतिनिधि मौन

मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड से सरकारी विद्यालयों में बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा है। इस कार्य में प्रशासनिक विभाग की कथनी और करनी का अंतर उजागर हो रहा है। आरोप है कि संबंधित विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों ने बिना स्थल निरीक्षण किए ही प्राक्कलन राशि निर्धारित कर संवेदकों को कार्य आवंटित कर दिया। इसके कारण अधिकांश विद्यालयों को बाउंड्री वॉल का पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है।

क्षेत्र में कई ऐसे विद्यालय हैं, जहां अधिक राशि की जरूरत थी वहां कम और जहां कम राशि की जरूरत थी वहां ज्यादा राशि आवंटित कर दी गई है। उदाहरण के तौर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय दिग्ही में लगभग 1600 वर्ग फीट बाउंड्री वॉल की आवश्यकता थी, लेकिन वहां मात्र 1000 फीट ही आवंटित किया गया है। कमोबेश अन्य विद्यालयों की भी यही स्थिति है। साथ ही कुछ ऐसे विद्यालय भी हैं, जहां विभाग द्वारा आवंटित राशि का उपयोग भी नहीं हो पाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण कार्य की उपयोगिता और गुणवत्ता में घोर अनियमितता बरती जा रही है। विभाग की कार्यशैली देखकर ऐसा लगता है मानो “लूट की छूट” दे दी गई हो। इतनी बड़ी अनियमितता के बावजूद जिम्मेदार जनप्रतिनिधि मौन धारण किए बैठे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment