ग्रामीणों ने उपायुक्त से जांच व संवेदक पर कार्रवाई की उठाई मांग
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के चतरा-हजारीबाग जिले के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित बलबल मुहाने नदी पर बने पुल के मरम्मत कार्य में अनियमितता का मामला सामने आया है। करोड़ों रुपये की लागत से चल रहे इस कार्य में गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पुल के ऊपरी हिस्से की ढलाई में नई छड़ का उपयोग किया जाना था, लेकिन संवेदक द्वारा पुराने छड़ों का ही इस्तेमाल कर ढलाई की जा रही है। इससे पुल की मजबूती और सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा है। बताया जाता है कि यह निर्माण कार्य मां तारा कंस्ट्रक्शन के द्वारा कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए जिले के उपायुक्त से जांच कराने और लापरवाही बरतने वाले संवेदक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।





















Total Users : 857539
Total views : 2576939