Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

पीएसी जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

On: March 18, 2026 11:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से हुई मौत, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

News Scale Live | देवरिया
देवरिया जनपद के सलेमपुर कस्बा निवासी पीएसी जवान निसार अली अंसारी का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह उनके पैतृक गांव पहुंचा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निसार अली अंसारी प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी ( पीएसी ) की अलीगढ़ स्थित 34वीं बटालियन में तैनात थे और वर्तमान में उनकी ड्यूटी मथुरा में चल रही थी। मंगलवार तड़के करीब 4 बजे अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ। उन्होंने साथियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह करीब 3 बजे उनका पार्थिव शरीर सलेमपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचा, जहां परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर आंख नम थी और पूरे इलाके में गमगीन माहौल रहा।

अंतिम संस्कार के दौरान पीएसी के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। इस मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, निसार अली अंसारी एक मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे। उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिजली कटौती से भड़का जनआक्रोश, युवकों ने किया सड़क जाम

मंदिर से पीतल के घंटे चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश…

पीस कमेटी की बैठक, ईद और नवरात्रि सौहार्द से मनाने की अपील

चार मंजिला इमारत में भीषण आग से कोहराम, एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत

*आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, व्यापक तैयारियों की समीक्षा

*बदरी पंचायत में सोलर प्लांट का उद्घाटन एवं महिला सम्मेलन का आयोजन, विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण*

*भारत की जनगणना 2027 हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ*

पारंपरिक भेष-भूषा व वाद्य यंत्र के साथ सरहुल जुलूस में शामिल होने का निर्णय

EV चार्जर ब्लास्ट से भीषण आग, एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत

SSB जवान ने खुद को मारी गोली, ड्यूटी के दौरान आत्महत्या से हड़कंप

चुनाव आयोग पर ममता का बड़ा हमला, कहा– BJP को फायदा पहुंचाने की साजिश

झारखंड में इको टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम, सीएम ने दिए बड़े निर्देश

Leave a Comment