Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

पीस कमेटी की बैठक, ईद और नवरात्रि सौहार्द से मनाने की अपील

On: March 18, 2026 10:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी, भीड़ को देखते हुए दो बार हो सकती है नमाज

News Scale Live | देवरिया
Deoria जनपद के कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को Eid al-Fitr और Navratri को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने दोनों त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीओ Manoj Kumar ने कहा कि सभी लोग मिलजुलकर ईद-उल-फितर का पर्व मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसएसआई Rajendra Singh ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आमजन के सहयोग को जरूरी बताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को दें। बैठक के दौरान महोली राज के राजू खान और ग्राम औरंगाबाद के मस्जिद इमाम हाफिज शरीफ ने जानकारी दी कि हरैया वार्ड नंबर 5 स्थित ईदगाह में अधिक भीड़ होने की संभावना है। इसे देखते हुए ईद की नमाज दो बार अदा कराई जा सकती है।

नगर के सभासद अशोक गुप्ता और शाहबाज ने कहा कि जैसे होली में मिठास बनी रही, वैसे ही ईद में भी सिवइयों की मिठास के साथ भाईचारा कायम रहेगा। बैठक में संपूर्णानंद गुप्ता, सादिक अली, मेराज, मंजूर आलम, नवाब खान सहित 50 से अधिक लोग उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर शांति और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिजली कटौती से भड़का जनआक्रोश, युवकों ने किया सड़क जाम

पीएसी जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

मंदिर से पीतल के घंटे चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश…

चार मंजिला इमारत में भीषण आग से कोहराम, एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत

*आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, व्यापक तैयारियों की समीक्षा

*बदरी पंचायत में सोलर प्लांट का उद्घाटन एवं महिला सम्मेलन का आयोजन, विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण*

*भारत की जनगणना 2027 हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ*

पारंपरिक भेष-भूषा व वाद्य यंत्र के साथ सरहुल जुलूस में शामिल होने का निर्णय

EV चार्जर ब्लास्ट से भीषण आग, एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत

SSB जवान ने खुद को मारी गोली, ड्यूटी के दौरान आत्महत्या से हड़कंप

चुनाव आयोग पर ममता का बड़ा हमला, कहा– BJP को फायदा पहुंचाने की साजिश

झारखंड में इको टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम, सीएम ने दिए बड़े निर्देश

Leave a Comment