विशेश्वर नाथ मंदिर को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
News Scale Live | देवरिया
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विराजमार स्थित विशेश्वर नाथ मंदिर में मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से पीतल के दो घंटे चुरा ले गए। घटना का खुलासा बुधवार सुबह उस समय हुआ, जब ग्रामीण रोजाना की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में घंटे गायब देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।
गांव के प्रधान प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम तक मंदिर की स्थिति सामान्य थी और रोज की तरह पूजा-पाठ के बाद मंदिर बंद कर दिया गया था। लेकिन सुबह जब ग्रामीण पहुंचे तो करीब 2 किलो और 10 किलो वजनी पीतल के घंटे गायब मिले।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद प्रधान प्रतिनिधि ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी। मामले में राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिल चुकी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

















Total Users : 853238
Total views : 2571175