न्यूज स्केल संवाददाता
चतराः सदर थाना क्षेत्र के पाराडीह गांव से एक पति ने अपनी पत्नी के नाजायज संबंध के सक में नाराज होकर लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर शव जिहुटिया के जंगल में फेंककर खुद फरार हो जाने का एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इसकी जानकारी ग्रामीणों को जैसे हुई तो ग्रामीणों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद एसडीपीओ अविनाश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और फिर महिला के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस मामले की पड़ताल कर आरोपी पति को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। घटना को लेकर ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार महिला का बधार गांव निवासी महेन्द्र साव के साथ पिछले कुछ वर्ष़ से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसको लेकर कई बार गांव में पंचायत भी कराया गया था। बावजूद संबंध में सुधार नहीं हुआ जो महिला के परिवारवालों और पति को नागवार गुजरा और फिर महिला के लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तारने को लेकर छापेमारी कर रही है।
पति ने पत्नी की हत्या कर शव को जंगल में फेंका, पुलिस ने किया बरामद, आरोपी पति फरार
By newsscale
On: June 18, 2023 7:58 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now

















Total Users : 1273818
Total views : 3144574