गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत आंबेडकर नगर में संत शिरोमणि रैदास की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अतिथियों एवं ग्रामीणों ने संत रैदास तथा भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जयंती समारोह गिद्धौर, पहरा, रुपिन, गांगपुर, बांय सहित आसपास के अन्य गांवों में भी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि संत शिरोमणि रैदास एक महान संत, कवि एवं समाज सुधारक थे। उनके विचार “मन चंगा तो कठौती में गंगा” आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने का संदेश देते हैं। वक्ताओं ने कहा कि जयंती तभी सार्थक होगी जब समाज का प्रत्येक बच्चा शिक्षित होगा, क्योंकि समाज के उत्थान में शिक्षा की अहम भूमिका है। साथ ही शिक्षा के प्रति जागरूकता, समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने तथा नशा से दूर रहने पर भी विस्तार से चर्चा की गई और संत रैदास के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष रोहित कुमार, सचिव चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष सौरभ रंजन, संदीप दास, सतेंद्र दास, योगेश्वर दास सहित बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित थे।
गिद्धौर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई संत शिरोमणि रैदास जयंती

On: February 1, 2026 9:12 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 793753
Total views : 2490317