इटखोरी (चतरा)। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल इटखोरी स्थित माता भद्रकाली मंदिर में संत श्री जीयर स्वामी ने मुख्य मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित सहस्त्र शिवलिंग मंदिर का भी दर्शन किया। मौके पर संत श्री जीयर स्वामी ने सहस्त्र शिवलिंग मंदिर परिसर में स्थित रुद्राक्ष के पेड़ का अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त की। इसके साथ ही मंदिर परिसर में अनवरत चल रहे कीर्तन मंडली में पहुंचकर पूजा-पाठ में भी भाग लिया। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, टुनी सिंह, अनिल सिंह, ललित योगी, सत्यनारायण सिंह, अछूत सिंह सहित कई गणमान्य श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
भद्रकाली मंदिर में संत श्री जीयर स्वामी ने की पूजा-अर्चना

On: February 1, 2026 9:13 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 793751
Total views : 2490315