Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिज्ञासु पब्लिक स्कूल का उद्घाटन, 1 से 10 तक सीबीएसई बोर्ड के पाठ्यक्रम अनुसार बच्चों को दी जाएगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

On: February 1, 2026 2:50 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत द्वारी पंचायत के इंदिरा गांव में शनिवार को जिज्ञासु पब्लिक स्कूल का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुखिया जगदीश यादव ने नारियल तोड़कर एवं फीता काटकर विद्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिज्ञासु पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 1 से 10 तक सीबीएसई बोर्ड के पाठ्यक्रम के अनुसार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूल के खुलने से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। डायरेक्टर ने आगे बताया कि विद्यालय में उचित शुल्क पर योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षक, ऑडियो-विजुअल क्लास रूम, पेंटिंग क्लासेस सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व मुखिया जोहर यादव, गणेश यादव, प्रकाश यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

सवर्ण एकता मंच का एकदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, यूजीसी के ‘काले कानून’ को वापस लेने की मांग

शौडिक समाज के वनभोजन सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

जंगल से अवैध विदेशी शराब निर्माण की सामग्री बरामद, तस्कर फरार

नगर निकाय चुनाव को लेकर जनता कर रही है आपस में विचार विमर्श  –सूरज अग्रवाल*

प्रचार रथ रवाना,पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

दो मोटर साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल

शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक आयोजित

जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

राशन गबन के आरोप पर एमओ ने की जांच, मौके पर कराया गया वितरण

कर्तव्य और ईमानदारी की मिसाल बने अवर निरीक्षक प्रेम सांगा सेवानिवृत्त, भावुक विदाई

Leave a Comment