Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पीडीएस राशन गबन का आरोप, ग्रामीणों का जोरदार विरोध प्रदर्शन

On: February 1, 2026 2:45 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। गरीब परिवारों का पेट भरने के लिए सरकार हजारों करोड़ रुपये खर्च कर फ्री राशन योजना चला रही है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को खाद्य सुरक्षा मिल सके। लेकिन कुछ पीडीएस दुकानदारों की लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार के कारण इस योजना का दुरुपयोग हो रहा है। ताजा मामला चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तिलहेत पंचायत के एकतारा गांव से सामने आया है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित राशन दुकान की डीलर कौशल्या देवी पर जनवरी माह का राशन नहीं देने का गंभीर आरोप लगाया है। लाभुकों का कहना है कि डीलर द्वारा ऑनलाइन रसीद तो काट ली गई, लेकिन चावल नहीं दिया गया। जब लाभुकों ने इसका विरोध किया तो डीलर ने कथित तौर पर “जहां जाना है जा सकते हो” कहकर उन्हें भगा दिया। इस कथित घोटाले के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने एकतारा शिव मंदिर परिसर में एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। शिकायत की जानकारी मिलने पर जिप अध्यक्ष मौके पर पहुंचीं और जांच की। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि सैकड़ों लाभुकों से अंगूठा लगवाने के बावजूद उन्हें राशन नहीं दिया गया। जिप अध्यक्ष ने ग्रामीणों की शिकायतों को सही बताया। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक दोषी डीलर को बर्खास्त कर नए डीलर की नियुक्ति नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं अध्यक्ष ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत उपायुक्त से करने की बात कही है। इधर प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अर्जुन कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही डीलर को तुरंत चावल वितरण करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि लाभुकों को यह जानकारी दी गई है कि अंगूठा लगाने के तुरंत बाद राशन का उठाव करें। यदि किसी डीलर द्वारा अंगूठा लगवाकर राशन नहीं दिया जाता है, तो ऐसे डीलरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

सवर्ण एकता मंच का एकदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, यूजीसी के ‘काले कानून’ को वापस लेने की मांग

शौडिक समाज के वनभोजन सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

जंगल से अवैध विदेशी शराब निर्माण की सामग्री बरामद, तस्कर फरार

नगर निकाय चुनाव को लेकर जनता कर रही है आपस में विचार विमर्श  –सूरज अग्रवाल*

प्रचार रथ रवाना,पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

दो मोटर साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल

शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक आयोजित

जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

राशन गबन के आरोप पर एमओ ने की जांच, मौके पर कराया गया वितरण

कर्तव्य और ईमानदारी की मिसाल बने अवर निरीक्षक प्रेम सांगा सेवानिवृत्त, भावुक विदाई

Leave a Comment