Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

यूजीसी इक्विटी कमिटी के विरोध में विशाल बैठक, केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, आगे की रणनीति पर हुआ मंथन

On: January 30, 2026 10:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेडियम में शुक्रवार को पूर्व मुखिया अर्जुन सिंह के नेतृत्व में यूजीसी की प्रस्तावित इक्विटी कमिटी के विरोध में सैकड़ों युवकों और बुद्धिजीवियों ने बैठक कर केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़ी आपत्ति जताई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि यह कमिटी समाज में जातीय विभाजन को बढ़ावा देने वाली है और इससे शैक्षणिक परिसरों में समरसता प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि यह नियम 2012 में बने यूजीसी के इक्वलिटी रेगुलेशन की जगह लाया गया है, जिसे 13 जनवरी 2026 को बनी 30 सदस्यीय संसदीय समिति की अनुशंसा के बाद लागू किया गया था।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि कमिटी के प्रारूप में यह मान लिया गया है कि विश्वविद्यालयों में ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग का शोषण केवल सवर्ण छात्र-छात्राओं द्वारा किया जाता है। वक्ताओं का कहना था कि यदि किसी सवर्ण छात्र पर झूठा आरोप भी लगाया गया, तो उसे बिना सुनवाई के दोषी मान लिया जाएगा, क्योंकि कमिटी में उनके वर्ग का कोई प्रतिनिधि नहीं होगा।

वक्ताओं ने इस प्रावधान को “आरक्षण से भी खतरनाक” बताते हुए इसे “काला कानून” करार दिया और केंद्र की मोदी सरकार पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह कानून सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचाएगा और समाज को आपस में बांटने का काम करेगा।

सभा में वक्ताओं ने इस कानून पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने पर संतोष जताते हुए न्यायपालिका के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि यह नियम पूरी तरह वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।  सभा में वक्ताओं ने यूजीसी कानून को जनविरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की और कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। बैठक में मौजूद लोगों ने एक स्वर में कानून का विरोध किया और आगे भी संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आने वाले चुनावों में सवर्ण समाज इस मुद्दे को लेकर सरकार को जवाब देगा।

इस सभा में मुख्य रूप से रशिक शिरोमणि, सकलदेव सिंह, सीताराम सिंह, पूर्व मुखिया अनिल सिंह, चयन समिति कानकूब्ज ब्राह्मण समाज के मंत्री यसवंत पांडेय, चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष परमानंद शर्मा, मझगांवा पंचायत के मुखिया मनजीत सिंह, चयन प्रांगण के तपेदार राम रक्षा सिंह, पदनी पंचायत के पूर्व मुखिया संजय सिंह, मनोज कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, सूरज सिंह, अश्विनी सिंह, सुधीर कुमार सिंह, अजय सिंह, धरम पांडा, ममता वाहन के चालक दिलीप पांडेय, शशि पांडेय, भारत पांडेय, गोलू सिंह, राजपूताना समाज के युवा अध्यक्ष अच्युत सिंह, तथा रोजगार सेवक रूपेश सिंह समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

सवर्ण एकता मंच का एकदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, यूजीसी के ‘काले कानून’ को वापस लेने की मांग

शौडिक समाज के वनभोजन सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

जंगल से अवैध विदेशी शराब निर्माण की सामग्री बरामद, तस्कर फरार

नगर निकाय चुनाव को लेकर जनता कर रही है आपस में विचार विमर्श  –सूरज अग्रवाल*

प्रचार रथ रवाना,पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

दो मोटर साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल

शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक आयोजित

जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

राशन गबन के आरोप पर एमओ ने की जांच, मौके पर कराया गया वितरण

कर्तव्य और ईमानदारी की मिसाल बने अवर निरीक्षक प्रेम सांगा सेवानिवृत्त, भावुक विदाई

Leave a Comment