Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नदी में कूदकर विवाहिता ने की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

On: January 29, 2026 11:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग (बरही)। हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बराकर नदी में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां दो बच्चों की मां ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतिका की पहचान अंजली कुमारी (25 वर्ष) पति सौरव बर्नवाल, निवासी बरही पूर्वी पंचायत, बरही के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्रेम, शादी तक पहुंचा रिश्ता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सौरव और अंजली की मुलाकात करीब पांच वर्ष पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और बाद में विवाह कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार, दंपती का वैवाहिक जीवन सामान्य और खुशहाल बताया जा रहा था।

कारण बना रहस्य

आत्महत्या के कारणों का फिलहाल कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। खबर लिखे जाने तक मृतिका के परिजनों द्वारा थाना में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

सवर्ण एकता मंच का एकदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, यूजीसी के ‘काले कानून’ को वापस लेने की मांग

शौडिक समाज के वनभोजन सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

जंगल से अवैध विदेशी शराब निर्माण की सामग्री बरामद, तस्कर फरार

नगर निकाय चुनाव को लेकर जनता कर रही है आपस में विचार विमर्श  –सूरज अग्रवाल*

प्रचार रथ रवाना,पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

दो मोटर साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल

शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक आयोजित

जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

राशन गबन के आरोप पर एमओ ने की जांच, मौके पर कराया गया वितरण

कर्तव्य और ईमानदारी की मिसाल बने अवर निरीक्षक प्रेम सांगा सेवानिवृत्त, भावुक विदाई

Leave a Comment