Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

JPA में JPSC से चयनित अधिकारियों के संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ निदेशक अखिलेश कुमार झा ने दिया अनुशासन और जनसेवा का संदेश

On: January 29, 2026 8:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग। झारखंड पुलिस अकादमी (JPA), हजारीबाग में 27 जनवरी 2026 को 11वीं से 13वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) से चयनित अधिकारियों के लिए संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अखिलेश कुमार झा, निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग द्वारा किया गया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अनुशासन, निष्ठा, समयपालन और जनसेवा के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कालखंड अधिकारियों के लिए आत्मविकास, नेतृत्व क्षमता निर्माण और प्रशासनिक कौशल को सुदृढ़ करने का स्वर्णिम अवसर है। प्रशिक्षण के दौरान अर्जित अनुभव और मूल्य उनके संपूर्ण सेवाकाल की दिशा तय करेंगे।

इस अवसर पर अकादमी के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें अजीत पीटर डुंगडुंग, संयुक्त निदेशक, मंजरूल होदा, वरीय उप-निदेशक, विजय रंजन, सहायक निदेशक, मुख्य विधि अनुदेशक, JPA के अन्य अनुदेशक, पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मीगण शामिल थे। कार्यक्रम का उद्देश्य नवचयनित अधिकारियों को कानून, प्रशासन, नेतृत्व, नैतिकता और जनसेवा के मूल्यों से सुसज्जित करना है, ताकि वे भविष्य में एक सक्षम, संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासनिक अधिकारी के रूप में सेवा दे सकें।

✍️ दिनेश कुमार पांडेय
प्रमंडल प्रभारी, न्यूज़ स्केल लाइव – हजारीबाग


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

सवर्ण एकता मंच का एकदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, यूजीसी के ‘काले कानून’ को वापस लेने की मांग

शौडिक समाज के वनभोजन सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

जंगल से अवैध विदेशी शराब निर्माण की सामग्री बरामद, तस्कर फरार

नगर निकाय चुनाव को लेकर जनता कर रही है आपस में विचार विमर्श  –सूरज अग्रवाल*

प्रचार रथ रवाना,पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

दो मोटर साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल

शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक आयोजित

जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

राशन गबन के आरोप पर एमओ ने की जांच, मौके पर कराया गया वितरण

कर्तव्य और ईमानदारी की मिसाल बने अवर निरीक्षक प्रेम सांगा सेवानिवृत्त, भावुक विदाई

Leave a Comment