Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*नाम निर्देशन की प्रक्रिया हुई आरंभ, 4 फरवरी तक कर सकेंगे नामांकन

On: January 29, 2026 6:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*नाम निर्देशन की प्रक्रिया हुई आरंभ, 4 फरवरी तक कर सकेंगे नामांकन

*लोहरदगा।*

नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के अंतर्गत लोहरदगा नगर परिषद के नगर परिषद अध्यक्ष के एक पद और 23 वार्ड पार्षद पदों के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया आज दिनांक 29.01.2026 से प्रारंभ हो गयी जो 04.02.2026 के दोपहर 3 बजे तक चलेगी। नामांकन पत्र पूर्वाहन 11 बजे से 3 बजे तक क्रय किया और भरकर जमा किया जा सकता है।

जो अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करना चाहते हैं वे अपर समाहर्ता-सह-निर्वाची पदाधिकारी, लोहरदगा के कार्यालय से अपना नामांकन पत्र क्रय कर सकते हैं।

वहीं वार्ड 01-06 के वार्ड पार्षद पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी-सह-भूमि सुधार उपसमाहर्ता के अनुमण्डल स्थित कार्यालय से नामांकन पत्र क्रय कर सकते हैं। वार्ड 07-12 के वार्ड पार्षद पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय (समाहरणालय भवन, नीचे तल) से नामांकन पत्र कर सकते हैं। वार्ड 13-18 तक के वार्ड पार्षद पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी-सह-कार्यपालक दण्डाधिकारी, लोहरदगा के जिला नजारत स्थित कार्यालय से अपना नामांकन पत्र क्रय कर सकते हैं।

वहीं वार्ड 19-23 तक के वार्ड पार्षद पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के समाहरणालय भवन के प्रथम तल स्थित पीएमयू कार्यालय (अपर समाहर्ता कार्यालय के बगल में) से अपना नामांकन पत्र क्रय कर सकते हैं।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

सवर्ण एकता मंच का एकदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, यूजीसी के ‘काले कानून’ को वापस लेने की मांग

शौडिक समाज के वनभोजन सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

जंगल से अवैध विदेशी शराब निर्माण की सामग्री बरामद, तस्कर फरार

नगर निकाय चुनाव को लेकर जनता कर रही है आपस में विचार विमर्श  –सूरज अग्रवाल*

प्रचार रथ रवाना,पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

दो मोटर साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल

शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक आयोजित

जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

राशन गबन के आरोप पर एमओ ने की जांच, मौके पर कराया गया वितरण

कर्तव्य और ईमानदारी की मिसाल बने अवर निरीक्षक प्रेम सांगा सेवानिवृत्त, भावुक विदाई

Leave a Comment