Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की पकड़ पर माफियाओं का हमला, कैटल गार्ड व पत्रकार घायल

On: January 29, 2026 2:57 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। पत्थलगड़ा और गिद्धौर प्रखंड की सीमा पर स्थित चोढी नदी के समीप अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़े जाने से बौखलाए बालू माफियाओं ने दो लोगों के साथ जमकर मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों में वन विभाग के कैटल गार्ड राकेश कुमार और पत्रकार अभिषेक सिंह शामिल हैं। दोनों पत्थलगड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना में कैटल गार्ड राकेश कुमार के माथे में गंभीर चोट लगी है। दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मारपीट में शामिल पांच बालू माफियाओं को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। घायल कैटल गार्ड ने बताया कि पुलिस और वन विभाग को सूचना देने के संदेह में 10 से 15 बालू माफियाओं ने एकजुट होकर चोढी नदी के पास उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। किसी तरह दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं अवैध बालू खनन को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

सवर्ण एकता मंच का एकदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, यूजीसी के ‘काले कानून’ को वापस लेने की मांग

शौडिक समाज के वनभोजन सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

जंगल से अवैध विदेशी शराब निर्माण की सामग्री बरामद, तस्कर फरार

नगर निकाय चुनाव को लेकर जनता कर रही है आपस में विचार विमर्श  –सूरज अग्रवाल*

प्रचार रथ रवाना,पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

दो मोटर साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल

शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक आयोजित

जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

राशन गबन के आरोप पर एमओ ने की जांच, मौके पर कराया गया वितरण

कर्तव्य और ईमानदारी की मिसाल बने अवर निरीक्षक प्रेम सांगा सेवानिवृत्त, भावुक विदाई

Leave a Comment