*सभी कोषांग आपसी समन्वय के साथ करें काम : डॉ ताराचंद*
………………………………
*उपायुक्त ने सभी कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक*
———————–
लोहरदगा।
उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के निर्वाचन को त्रुटिरहित संपन्न कराने हेतु आवश्यक बैठक सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ हुई।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि कोषांगों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व कर्मी अपने-अपने कार्यों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। आपसी समन्वय बहुत आवश्यक है जिसका पालन करें। विधि-व्यवस्था से संबंधित निर्देशों का पालन किया जाए और शिकायतों का निष्पादन किया जाए। कार्मिक कोषांग को मतदान के लिए आवश्यक पोलिंग पार्टी की सूची तैयार कर उन्हें तामिला कराये जाने का निदेश दिया। प्रशिक्षण कोषांग को मतदान हेतु पोलिंग पार्टी का आवश्यक प्रशिक्षण का कार्यक्रम तैयार करने का निदेश दिया गया। सिविल सर्जन को एक मेडिकल बोर्ड गठन करने का निर्देश दिया गया जो बोर्ड मतदानकर्मियों के बीमारी आदि की शिकायत पर आवश्यक मेडिकल जांच करेगी। सामग्री कोषांग को आवश्यक मतपेटिकाएं तैयार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। परिवहन कोषांग को मतदान कार्य में आवश्यक वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
*नामांकन कल से*
प्रत्याशी अपना नामांकन दिनांक 29.01.2026 से 04.02.2026 तक किसी भी दिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक कर सकते हैं। नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी पदाधिकारी के पास से क्रय किया जा सकता है और भर कर जमा किया जा सकता है। सभी निर्वाची पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने का निदेश दिया गया।
_आज की बैठक में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, डीएसपी मुख्यालय समीर तिर्की, सभी निर्वाची पदाधिकारी, सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।





















Total Users : 793670
Total views : 2490215