*नगरपालिका निर्वाचन, के अंतर्गत आदर्श आचार संहिता लागू, वोटिंग 23 फरवरी को : डॉ ताराचंद*
……………………
*उपायुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को दी जानकारी*
*लोहरदगा।*नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 की घोषणा आज राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कर दी गयी। इस संबंध में जिला के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) डॉ ताराचंद द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को दी गयी।
उपायुक्त ने बताया कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 अंतर्गत जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) द्वारा प्रपत्र-5 में निर्वाचन की सूचना 28.01.2026 (बुधवार) को पूर्वाह्न 11 बजे प्रकाशित की जाएगी।अभ्यर्थी अपना नाम निर्देशन दिनांक 29.01.2026 (गुरुवार) से 04.02.2026 (बुधवार) तक पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक कर सकते हैं। नाम निर्देशन की संवीक्षा (scrutiny) दिनांक 05.02.2026 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 06.02.2026 (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 11 बजे तक अभ्यर्थिता से अपना नाम वापस ले सकते हैं। अभ्यर्थियों के बीच निर्वाचन प्रतीक का आवंटन दिनांक 07.02.2026 (शनिवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा। मतदान दिनांक 23.02.2026 (सोमवार) पूर्वाह्न 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक होगा। मतगणना दिनांक 27.02.2026 (शुक्रवार) को प्रातः 8 बजे से कृषि बाजार समिति, लोहरदगा में होगी। निर्वाचन कार्य हेतु 13 कोषांगों का गठन किया गया है।
*लोहरदगा जिला में कुल मतदाताओं की संख्या 43070*
लोहरदगा नगर परिषद (वर्ग-ख)-23 में एक नगर परिषद अध्यक्ष एवं 23 वार्ड पार्षद पद के लिए मतदान होंगे। लोहरदगा जिला-नगर परिषद वर्ग ‘ख’ में आते हैं तथा एक लाख से जनसंख्या कम है इस निमित्त नगर परिषद में नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अधिकतम 6 लाख रुपये ही चुनाव में खर्च कर सकेंगे। वहीं वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार अधिकतम 1.5 लाख रुपये ही चुनाव में खर्च कर सकेंगे।
लोहरदगा जिला में कुल 46 मतदान केंद्र निर्धारित हैं जहां कुल मतदाताओं की संख्या 43070 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 21027 और महिला मतदाताओं की संख्या 22043 है। 46 मतदान केंद्रों में 31 मतदान केंद्र संवेदनशील और 15 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील हैं। निर्वाचन में NOTA का विकल्प नहीं रहेगा। कुल 46 मतदान केंद्रों के लिए 110 मतपेटिकाएं तैयार कर ली गयी हैं। मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से होगा।
*निर्वाची पदाधिकारी*
अध्यक्ष पद के लिए अपर समाहर्ता, लोहरदगा जितेंद्र मुंडा निर्वाची पदाधिकारी होंगे। वहीं वार्ड संख्या 1 से 06 तक वार्ड पार्षद पद के लिए भूमि सुधार उपसमाहर्ता लोहरदगा सुजाता कुजूर, वार्ड संख्या 07 से 12 तक वार्ड पार्षद पद के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी लोहरदगा मनीष कुमार, वार्ड संख्या 13 से 18 तक वार्ड पार्षद पद के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी लोहरदगा अभिनीत सूरज और वार्ड संख्या 19 से 23 तक वार्ड पार्षद पद के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी कैरो छंदा भट्टाचार्य को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है।
आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सुजाता कुजूर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार, कैरो की प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य, उपस्थित थे।



















Total Users : 793393
Total views : 2489860