Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

शादी की खुशी गम में हुई तब्दील, बाराती गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, डेढ़ दर्जन लोग हुवे घायल, 5 रेफर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/हंटरगंजः जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत बगरा-लमटा मुख्य पथ स्थित लावालौग मुख्य द्वार के समीप बाराती से भरी सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें गाड़ी पर सवार डेढ़ दर्जन बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उपचार के लिए सदर अस्पताल चतरा में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायल आधे दर्जन बारातियों को प्रार्थमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बताया जाता है कि शादी समारोह सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा मोड़ स्थित शिव मंदिर में आयोजित थी। लड़की के विदा होते ही बारात विदा होते ही बाराती हंटरगंज थाना क्षेत्र अंर्तगत केदली गांव लौट रहे थे, इसी क्रम में गाड़ी अनियंत्रित हो पलट गई। जिसमें डेढ़ दर्जन बाराती घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटनारस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। इस दुर्घटना के बाद बारातियों की खुशी गम में तब्दील हो गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment