Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लंदन में बाबा साहेब आंबेडकर के ऐतिहासिक आवास का किया दर्शन, कहा—यह क्षण भावुक, प्रेरणादायी और मेरे लिए परम सौभाग्य का है

On: January 27, 2026 1:38 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लंदन/रांची। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण का साक्षी बना, जब मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को लंदन स्थित भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के ऐतिहासिक आवास जाने का अवसर प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने इस अनुभव को अपने जीवन का अत्यंत भावुक, प्रेरणादायी और परम सौभाग्य का क्षण बताया।

मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब को नमन करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता और विचारों ने विविधताओं से भरे भारत को एक सशक्त, समावेशी और लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का समतामूलक, समान अवसरों पर आधारित और सामाजिक न्याय से परिपूर्ण समाज का स्वप्न आज भी लोकतांत्रिक मूल्यों की सबसे मजबूत आधारशिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश को केवल अधिकारों और बराबरी का संविधान ही नहीं दिया, बल्कि प्रत्येक नागरिक को सम्मान, गरिमा और स्वाभिमान के साथ जीवन जीने का अधिकार भी सुनिश्चित किया। उनके विचार और आदर्श आज भी भारत के मार्गदर्शक सिद्धांत बने हुए हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. अंबेडकर के ऐतिहासिक आवास पर रखी गई गेस्ट बुक में अपने भाव और विचार भी अंकित किए। उन्होंने लिखा कि बाबा साहेब के विचार झारखंड सहित पूरे देश के सामाजिक और लोकतांत्रिक विकास की दिशा में सतत प्रेरणा देते रहेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार तथा अंबेडकर म्यूजियम के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment