Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पंचायत प्रतिनिधियों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

On: January 23, 2026 1:45 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा (लोहरदगा)। भंडरा प्रखंड सभागार में गुरुवार को प्रजायत्न संस्था के तत्वावधान में फाउंडेशनल लिटरेसी एवं न्यूमेरेसी (एफएलएन) तथा पंचायत ज्ञान केंद्र की प्रगति की समीक्षा को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य पंचायतों द्वारा विद्यालयों में सहभागिता बढ़ाने और संसाधनों के प्रभावी उपयोग को सशक्त बनाना था।

कार्यशाला में प्रखंड की सभी पंचायतों से मुखिया, पंचायत सचिव, प्रधान, वार्ड सदस्य एवं पंचायत शिक्षा समिति के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मौके पर उपस्थित सीडीपीओ नंदी रानी कश्यप, महिला प्रवेशिका रिंकी कुमारी एवं सहायक प्रधान ने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान को अपने-अपने वार्डों में लागू करें, ताकि शिक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में पंचायतों की भूमिका और प्रभावी हो सके।

प्रशिक्षक रामबाबू ने ग्राम पंचायत की विभिन्न समितियों, विशेषकर पंचायत शिक्षा समिति के दायित्वों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला।

कार्यशाला के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में पंचायत स्तर पर सहयोग बढ़ाने की रणनीतियों पर प्रतिभागियों के साथ सामूहिक योजना निर्माण कराया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से अनिल त्रिपाठी, इसराफिल खान, जीतेन दास, लक्ष्मी, पूनम टोप्पो, प्रिया गुप्ता एवं तुलसी कुमारी सहित सभी नौ पंचायतों के पंचायत सचिव, मुखिया, प्रधान एवं वार्ड सदस्यों की सक्रिय एवं सराहनीय उपस्थिति रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महिला पर्यवेक्षिका में चयनित रानी बॉबी कुमारी को घर पहुंचकर दी गई बधाई

नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ हवन-पूजन व भंडारे के साथ संपन्न

27 को जिले के विभिन्न पंचायतों में लगेगा पेयजल समस्या निवारण शिविर, 11 मई तक चल रहा है विशेष पखवाड़ा अभियान

स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: ममता वाहन और एंबुलेंस न मिलने पर प्रसव पीड़िता को बाइक से ले जाना पड़ा अस्पताल!

रफ्तार का कहर: कोयला लदे वाहन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत, एक अन्य घायल!

सड़क हादसा: चतरा-रांची मुख्य मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम!

भीषण गर्मी और लू से बच्चों को कैसे बचाएं? स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी की एडवाइजरी, इन आसान तरीकों से रखें सेहत का ख्याल!

अंधविश्वास: करोड़पति कारोबारी ने ढाई साल की गोद ली मासूम को मनहूस मानकर हाईवे पर छोड़ा, पति-पत्नी गिरफ्तार! सोशल मीडिया और केयरटेकर ने खोला राज

साइबर पुलिस बनकर घुसे डकैत: पिस्टल की नोक पर पूरे परिवार को बनाया बंधक, लाखों की लूट!

कराटे बेल्ट ग्रेडिंग संपन्न: 43 होनहार खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शानदार प्रदर्शन पर 7 को मिला ब्लैक बेल्ट

हादसा: शादी में जा रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

​लोहरदगा: आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर ‘प्रमुख नागरिक गोष्ठी’ का आयोजन, अखिल भारतीय प्रचार टोली सदस्य मुकुल कानिटकर ने साझा किए विचार

Leave a Comment