न्यूज स्केल संवाददाता
चतराः जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी के बाईक के साथ बाइक चोर गिरोह के तिीन चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस टीम ने जेल भेज दिया। हंटरगंज थाना प्रभारी सनोज चौधरी के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने थाना क्षेत्र के जीरामणि कॉलेज के समीप से बाईक चोरी मामले का उद्भेदन करते हुए बाइक चोरी में शामिल अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। वहीं दुसरी ओर पुलिस ने बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे एक अपराध कर्मी को भी देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार करने में सफल रही। उपरोक्त जानकारी देते हुए एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराध कर्मियों में बिहार के गया जिले के गौतम कुमार सूरज कुमार व प्रदीप कुमार का नाम शामिल है। जबकि एक अन्य अपराध कर्मी सिकंदर भारती हंटरगंज थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी का एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, एक कीपैड मोबाइल फोन, एक देसी कट्टा व एक राउंड जिन्दा गोली बरामद किया है। गिरफ्तार अपराध कर्मियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत करने के उपरांत जेल भेज दिया गया। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी के साथ एसआई नितेश कुमार दुबे, कृष्ण कुमार, एएसआई राजेंद्र नाथ मुंडा, रंजीत कुमार सिंह व सशत्र बल के जवान शामिल थे।
सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने उद्भेदन, चोरी के बाइक के साथ तीन व देसी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार, चारो भेजे गए जेल
By newsscale
On: June 8, 2023 11:44 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now

















Total Users : 1273818
Total views : 3144574