Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएलएसए व वन विभाग द्वारा निकाली गई जागरुकता रैली

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

डीएफओ एवं सचिव ने किया पौधारोपण

न्यूज स्केल संवाददाता
चतराः झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिका के तत्वाधान में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सचिव प्रज्ञा बाजपेई द्वारा वन विभाग के साथ मिलकर सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। डीएलएसए सचिव और उत्तरी वन प्रमंडल एवं दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी के संयुक्त नेतृत्व में अयोजित पर्यावरण जागरूकता रैली चतरा केसरी चौक से वन प्रमंडल कार्यालय तक ष्अब चिडियां बोलेगी डाली-डाली चारो तरफ फैलेगी हरियाली ष्प्लास्टिक हटाओ धरती बचाओ नारे के साथ निकाली गई। इस दौरान वन प्रमंडल कार्यालय परिसर में सचिव श्रीमति बाजपेई, डीएफओ उत्तरी वन पदाधिकारी राहुल मीणा व डीएफओ दक्षिणी सबा आलम अंसारी द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सभी ने संकल्प लिया। वहीं सचिव व अधिकारियों ने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उसका सरंक्षण कर पर्यावरण प्रदूषित होने से बचाएं। साथ ही कार्यक्रम में शामिल लोगों व वन अधिकारिओं को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएलवी सुजीत कुमार पाठक एवं प्रभु कुमार यादव ने अहम भूमिका निभाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment