Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहा लदे ट्रक में छिपाकर पंजाब ले जाया जा रहा एक केजी अवैध अफीम बरामद, दो गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
चतराः एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अफीम तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के पास से एक किलो अफीम व विभिन्न कंपनियों के दो मोबाइल फोन समेत अफीम तस्करी में प्रयुक्त लोहा लदा ट्रक भी जप्त किया है। सदर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बगरा रोड की ओर से लोहा लदा 12 चक्का ट्रक पीबी 11सिक्यु 8403 चतरा की ओर आ रहा है। जिसके माध्यम से अवैध अफीम की तस्करी की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्पेशल टीम का गठन कर बगरा रोड स्थित नया पेट्रोल पंप के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, तो ट्रक के सीट के नीचे से 01 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद किया गया। जिसके बाद चालक पंजाब के फतेहगढ़ जिला अंतर्गत सरहद थाना क्षेत्र निवासी मनदीप सिंह ने पूछताछ में सदर थाना क्षेत्र के दुम्बी गांव निवासी रामू यादव से अफीम खरीदने की बात कही। जिसके बाद छापेमारी टीम ने अफीम तस्कर रामू यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ ने आगे बताया कि गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों को पूछताछ के बाद न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया है। स्पेशल टीम में एसडीपीओ के साथ पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी मनोहर करमाली, पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार पाल, एएसआई निर्मल कुमार सिंह व रंजय कुमार सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सऊदी अरब में जान गंवाने वाले वसीम का पार्थिव शरीर पहुंचा धनबाद, संजय मेहता की पहल से अपनों के बीच लौटा शव

करमा गांव में सुरेश और केदार यादव के नवनिर्मित आवास का गृह प्रवेश, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने किया कलश यात्रा का शुभारंभ

निर्गुट देशों के संगठन व विश्व शांति हेतू इंदिरा जी के प्रयासों को सदा याद किया जाएगा : जय प्रकाश भाई पटेल 

SIR में लापरवाही पर DC का सख्त एक्शन: BLO और सुपरवाइजर पर कारण बताओ नोटिस, वेतन रुका

गायत्री महायज्ञ का आध्यात्मिक आयोजन, पूर्व विधायक ने किया प्रवचन मंच का उद्घाटन

महाकाल वस्त्रालय में भीषण आग, ग्रामीणों ने बाल्टियों से बुझाई; लाखों का सामान राख

Leave a Comment