Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

लोजपा नेता को गैंगस्टर की धमकी से क्षेत्र में दहशत, विधायक ने कहा प्रशासन के लिए खुली चुनौती

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। जिले के हंटरगंज निवासी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता, समाजसेवी एवं पूर्व मुखिया प्रेमचंद सिंह उर्फ प्रेम सिंह को कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा जान से मारने की खुली धमकी दिए जाने का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। इस घटना के बाद हंटरगंज प्रखंड सहित पूरे जिले के व्यवसायियों में दहशत का माहौल व्याप्त है। धमकी की इस घटना को लेकर पार्टी के चतरा विधायक जनार्दन पासवान का भी बयान सामने आया है। विधायक पासवान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एक प्रतिष्ठित व्यवसायी और लोजपा नेता को इस तरह खुली धमकी देना सरकार और प्रशासन के लिए सीधी चुनौती है। उन्होंने आशंका जताई कि संभव है अन्य व्यवसायियों को भी धमकियां मिली हों, लेकिन डर के कारण उनके बयान सामने नहीं आ रहे हों। विधायक ने कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र को कमजोर करती हैं और सरकार व प्रशासन को तत्काल गंभीरता से जांच कर अपराधियों पर अंकुश लगाना चाहिए। ज्ञात हो कि 11 दिसंबर को प्रेम सिंह के व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से ऑडियो क्लिप और फोन कॉल के माध्यम से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। ऑडियो क्लिप में रंगदारी नहीं देने पर खोपड़ी खोल देने और हत्या कराने की खुली धमकी दी गई थी। प्रेम सिंह के अनुसार धमकी देने वाले व्यक्ति ने स्वयं को गैंगस्टर प्रिंस खान बताया और दुबई से कॉल करने की बात कही थी। धमकी मिलने के बाद पिंडरा निवासी प्रेम सिंह ने हंटरगंज थाना में लिखित आवेदन देकर ऑडियो क्लिप और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। हालांकि, एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस की कार्रवाई सुस्त नजर आ रही है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? जिले में प्रेम सिंह एक प्रमुख समाजसेवी और व्यवसायी के रूप में जाने जाते हैं। इस घटना के बाद यह सवाल भी उठने लगा है कि गैंगस्टर प्रिंस खान का स्लीपर सेल कौन है, जो चतरा पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment