Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में तीन लाख का इनामी माओवादी मारा गया 

On: June 1, 2023 9:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
मुठभेड़ में मारा गया तीन लाख का इनामी नक्सली राजेश उरांव, एनआईए और झारखण्ड पुलिस को थी तलाश
गुमला। गुमला जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें 1 नक्सली मारा गया है। यह घटना गुमला जिले के आंजनधाम इलाके की बताई जा रही है। सूचना है कि राजेश उरांव नाम का माओवादी मारा गया है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि इस मुठभेड़ में दोनों ओर से करीब 100 राउंड गोली चली है। पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में भाकपा माओवादी संगठन का तीन लाख नक्सली का इनामी राजेश उरांव मारा गया। मुठभेड़ की घटना गुरुवार को सदर थाना क्षेत्र के आंजनधाम जाने वाले क्षेत्र में हुई है। राजेश के ऊपर झारखंड पुलिस ने दो लाख और एनआईए ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था। राजेश उरांव मूल रूप घाघरा थाना के हुटार गांव रहने वाला था। पिछले कई सालों से पुलिस को राजेश उरांव की तलाश थी। राजेश रंथू उरांव और लाज़िम अंसारी के दस्ते का सक्रिय सदस्य था। उसपर गुमला और लातेहार जिला के थानों में कई मामले दर्ज है। इसकी पुष्टि राँची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे ने की है।
एनआईए को भी थी राजेश उरांव की तलाश:
एनआईए को भी राजेश उरांव की तलाश थी। राजेश उरांव के खिलाफ लातेहार के चंदवा में हुए चार पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में एनआइए ने भी केस दर्ज किया था।बीते 17 जुलाई 2022 को एनआइए के निर्देश पर राजेश उरांव के घर घाघरा पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया था. चार पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले की जांच कर रही एनआईए ने झारखंड में एक करोड़ के इनामी पतिराम मांझी पर 10 लाख, अजीत उरांव उर्फ चार्लिस, सौरभ दा पर पांच लाख, नवीन, रवींद्र गंझू, छोटू खेरवार, अमन गंझू, नीरज सिंह खेरवार और मृत्युंजय भुईंया पर चार लाख, मनीष यादव, संटू भुईयां, नागेंद्र यादव, शीतल मोची, नेशनल गंझू, कुंदन खेरवार पर तीन- तीन लाख, खतेश गंझू, रंथू उरांव, अनिल तुरी, प्रदीप सिंह खेरवार पर दो-दो लाख, राजेश उरांव, लजीम अंसारी, जितेंद्र नागेशिया पर एक-एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की है। एनआईए ने सभी को फरार घोषित करते हुए इनामी राशि की घोषणा की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनगणना 2027: लोहरदगा उपायुक्त ने जागरूकता रथों को किया रवाना, 15 मई तक खुद से जानकारी भरने का अंतिम अवसर

नए थाना प्रभारी का एक्शन शुरू, अवैध शराब से लदी बोलेरो जब्त; 2 तस्कर गिरफ्तार!

लोहरदगा मंडल कारा में “मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र” का शुभारंभ

अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार

भंडरा में निकली ठाकुर जी की भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर, ​श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

लोहरदगा: उपायुक्त ने दी चेतावनी, ‘नियमित रूप से खुलें आंगनवाड़ी केंद्र, कोताही बर्दाश्त नहीं’

उपायुक्त ने नदिया में बन रहे पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, जल्द क्रियाशील करने का निदेश

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

Leave a Comment