सिमरिया (चतरा)। स्थानिय पुलिस की सहयोग से मांडू (कुजू) थाने की पुलिस ने सिमरिया थाना क्षेत्र के चोरबोरा गांव निवासी उमेश गंझू पिता मोहर गंझू के घर पर मंगलवार को डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया। थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि उमेश गंझू के विरुद्ध मांडू (कुजू) थाना कांड संख्या 125/24 दिनांक 04/06/24 के तहत धारा 15(सी)/22(सी)/25/27 (ए)/29 एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी न्यायालय की अनदेखी कर फरार चल रहा है। न्यायालय के निर्देशानुसार पुलिस ने आरोपी के घर विधिवत डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया है। पुलिस ने इश्तेहार चिपकाने के बाद आरोपी को चेतावनी दी है कि वह पुलिस या न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करे, अन्यथा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एनडीपीएस के आरोपी के घर पर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर चिपकाया इश्तेहार

On: November 25, 2025 9:10 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1191039
Total views : 3027496