Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जेवर साफ करने के बहाने घर में घुसकर लूट, पुलिस ने किया अलर्ट, सावधान रहने की अपील

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। पुलिस ने जिलेवासियों को सतर्क करते हुए कहा है कि इन दिनों कुछ अज्ञात लोग जेवर साफ करने या पॉलिश करने के बहाने घरों में प्रवेश कर रहे हैं और मौका मिलते ही कीमती सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह कभी-कभी अपना वेश-भूषा बदलकर इलाके में घूमता है और खासकर महिलाओं को बहला-फुसलाकर विश्वास जीतने की कोशिश करता है। घर में प्रवेश करने के बाद ये लोग असली आभूषण लेकर, उनकी जगह नकली जेवर या किसी अन्य वस्तु देकर चुपचाप निकल जाते हैं। बाद में पीड़ितों को पता चलता है कि वे ठगी का शिकार हो चुके हैं। लगातार मिल रही ऐसी सूचनाओं को देखते हुए चतरा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति को किसी बहाने से घर में प्रवेश न करने दें। संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत डायल 112, नजदीकी थाना/ओपी, या पुलिस अधीक्षक कार्यालय को जानकारी दें। पुलिस ने कहा कि सतर्कता ही इस तरह की घटनाओं से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment