Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जंगली बेर तोड़ने गई किशोरी का हाथ बम विस्फोट में उड़ा, हालत गंभीर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के डाहा पंचायत अंतर्गत बिहिया गांव के जंगल में रविवार को सूअर मारने के लिए लगाया गया बम फट जाने से एक 14 वर्षीय लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल लड़की की पहचान बिहिया गांव निवासी प्रमोद यादव की पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार खुशबू जंगल में जंगली बेर तोड़ने गई थी। इसी दौरान उसने ईंट समझकर एक वस्तु उठा ली, जो कि सूअर मारने के लिए लगाया गया देशी बम था। बम उसके हाथ में फट गया, जिससे उसका हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी। घटना की सूचना पर परिजन उसे गंभीर अवस्था में हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके के जंगलों में अवैध तरीके से सूअर मारने के लिए बम लगाए जाते हैं, जिससे आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बम किसने लगाया था, इसकी पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment