चतरा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की सत्रांत परीक्षाएं 1 दिसंबर से 14 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। रांची क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें चतरा का केंद्र भी शामिल है। परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र (हॉल टिकट) इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर लॉगिन कर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा दो पाली में होगी, प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक व द्वितीय पालीरू दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना प्रतिबंधित है। साथ ही, परीक्षा केंद्र में परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर इग्नू द्वारा जारी पहचानदृपत्र साथ लाना अनिवार्य है। यह जानकारी प्राचार्य सह इग्नू समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार झा ने दी।
इग्नू की सत्रांत परीक्षाएं 1 दिसंबर से 14 जनवरी तक, चतरा सहित 20 केंद्र बनाए गए

On: November 30, 2025 10:40 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1171148
Total views : 3000560