Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भूतपूर्व सैनिक के घर बड़ी ठगीः आभूषण साफ करने के नाम पर लाखों के जेवरात लेकर फरार हुए ठग, दिनदहाड़े वारदात, पीड़ित परिवार ने थाने में की शिकायत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड अंतर्गत रामपुर गांव में शुक्रवार दोपहर ठगों ने भूतपूर्व सैनिक केदारनाथ ठाकुर एवं राजीव कुमार के घर से आभूषण साफ करने का झांसा देकर लाखों रुपये के सोने के जेवरात उड़ा लिए। ठगी की यह वारदात अपराह्न 2 बजे उस समय हुई, जब घर में छोटी बहू अकेली थी। पीड़ित राजू कुमार ने बताया कि दो युवक उनके घर पहुंचे और खुद को बर्तन व आभूषण साफ करने वाली कंपनी का कर्मचारी बताते हुए प्रचार कार्ड दिखाया। इसके बाद दोनों ने पीतल व तांबे के बर्तन मंगाए और एक पाउडर से उन्हें चमकाकर महिला का भरोसा जीत लिया। भरोसा बनने के बाद महिला ने उन्हें तीन जोड़ा अंगूठी, तीन जोड़ा कान की बाली, बड़ा मंगलसूत्र, सोने की चेन सहित कई बहुमूल्य आभूषण साफ करने के लिए दे दिए। ठगों ने जेवरात को एक पॉलिथीन में डाल दिया जिसमें पहले से ही राख और मिट्टी जैसा पदार्थ मौजूद था। इसके बाद एक ठग ने महिला से पानी मांगा। जब वह अंदर गई, तभी दोनों ठग जेवरात अपने पास रखकर उसी तरह का पॉलिथीन महिला को पकड़ा गए और बोले इसे 20 मिनट बाद खोलिएगा, सारे जेवर चमकते हुए मिलेंगे। यह कहकर दोनों मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद महिला की सास पहुंचीं और पॉलिथीन खोलकर देखा तो उसमें सिर्फ मिट्टी और राख थी। सभी आभूषण गायब थे। परिवार ने आसपास खोजबीन की, लेकिन दोनों ठगों का कोई पता नहीं चला। भूतपूर्व सैनिक राजू कुमार ने घटना की लिखित जानकारी प्रतापपुर थाना को दे दी है। उन्होंने बताया कि इसी तरह की घटना एक दिन पहले हंटरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी कला गांव में भी हुई थी। घटना पर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और ठगों की तलाश के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment