बिहार चुनाव 2025 : एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर, किसी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं
बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल नतीजों में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। न्यूज़ पिंच–AI पॉलिटिक्स के सर्वे के अनुसार एनडीए और महागठबंधन के बीच बेहद करीबी टक्कर है। राज्य में सत्तारूढ़ एनडीए को 121 सीटें मिल सकती हैं, जबकि विपक्षी महागठबंधन को 119 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य दलों को 3 से 5 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
एनडीए गठबंधन
| भाजपा | 85–93 सीटें |
| जद (यू) | 25–31 सीटें |
| लोजपा | 2–4 सीटें |
| हम | 0–1 सीट |
| कुल अनुमान | 121 सीटें |

महागठबंधन
| राजद | 89–97 सीटें |
| कांग्रेस | 14–21 सीटें |
| भाकपा | 1–2 सीटें |
| भाकपा (माले) | 2–5 सीटें |
| माकपा | 1–2 सीटें |
| वीआईपी | 2–3 सीटें |
| कुल अनुमान | 119 सीटें |
वोट शेयर का अनुमान
| एनडीए | 38.4% |
| महागठबंधन | 39.2% |
| जनसुराज (प्रशांत किशोर) | 12.7% |
| अन्य | 9.8% |
दूसरी ओर, जर्नो मिरर के एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनती दिखाई दे रही है, जबकि बाकी सर्वे एनडीए को 150 से 165 सीटों तक देते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 14 नवंबर को आने वाले नतीजों में जनता का फैसला किसके पक्ष में जाता है।
📰 Digital Desk | News Scale Live



















Total Users : 1213013
Total views : 3057933