Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दिल्ली से गिरफ्तार — दो नाबालिग लड़कियाँ बरामद, गुमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई VDEO

On: November 7, 2025 1:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

📌 रिपोर्ट: News Scale LIVE – ब्यूरो 
गुमला:
गुमला पुलिस ने ठगी और छल के ज़रिए दो नाबालिग लड़कियों को दिल्ली ले जाकर नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले एक युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस मामले में गुमला थाना कांड संख्या 336/25 दिनांक 31 अक्टूबर को दर्ज थी।

जिला पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी विकास सिंह, बिहार का निवासी है और 2013 से दिल्ली में कार्यरत था। उसे तकनीकी अनुसंधान और दिल्ली पुलिस के सहयोग से करोल बाग के टोडापुर दशधरा इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के साथ दो नाबालिग अपहृत लड़कियों को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है।


एसडीपीओ के नेतृत्व में बनी थी विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमला एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई थी।
टीम में अवर निरीक्षक गौतम कुमार, महिला आरक्षी सुचिता डुंगडुंग तथा आरक्षी परवेज अंसारी शामिल थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस दल 2 नवंबर को दिल्ली पहुँचा और स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से दबिश दी गई, जिसके बाद आरोपी को दबोच लिया गया।


ऐसे हुई घटना की शुरुआत

पूछताछ में आरोपी विकास सिंह ने स्वीकार किया कि वह अपने मित्र अशोक कुमार यादव और अविनाश नायक उर्फ अंकित के साथ छत्तीसगढ़ के कोरवा गांव से रांची होते हुए दिल्ली जा रहा था। रांची बस स्टैंड पर उसे दो नाबालिग लड़कियाँ मिलीं, जिन्हें उसने नौकरी का झांसा देकर अपने साथ दिल्ली ले गया। दिल्ली पहुँचकर उन्हें किराए के कमरे में रखा गया और 20 हजार रुपये प्रतिमाह कमाने का लालच दिया गया।


गुमला पुलिस का त्वरित एक्शन

गुमला पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी माध्यमों से लोकेशन ट्रेस की और दिल्ली पहुँचकर लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया। एसपी हारिस बिन जमां ने कहा — “गुमला पुलिस हर उस अपराधी तक पहुँचेगी जो मासूमों को फुसलाने या अपहरण करने की कोशिश करेगा।एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव एवं पूरी टीम ने साहस और तत्परता से सराहनीय कार्य किया है।”

पुलिस की सतर्कता से बचीं दो ज़िंदगियाँ

इस कार्रवाई से न केवल दो नाबालिग लड़कियों को एक बड़े अपराध से बचाया गया, बल्कि गुमला पुलिस की सक्रियता और समर्पण का भी उदाहरण प्रस्तुत हुआ है। एसपी ने टीम के सभी सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।


📍 मुख्य तथ्य: कांड संख्या: 336/25 (गुमला थाना) गिरफ्तारी स्थल: टोडापुर दशधरा, करोल बाग, दिल्ली गिरफ्तार आरोपी: विकास सिंह (बिहार निवासी) बरामद: दो नाबालिग लड़कियाँ

  • नेतृत्व: एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव जांच टीम: एसआई गौतम कुमार, सुचिता डुंगडुंग, परवेज अंसारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस कार्रवाईः 2.350 किलो अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट बाइक से कर रहा था तस्करी, नकद व मोबाइल भी जब्त

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

Leave a Comment