Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नेशनल ताइक्वांडो टीम में हुआ रूपाली राज का चयन, पूरा परिवार व प्रखंड के लोग उत्साहित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मयूरहंड(चतरा)। जिले के मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत ढोढी-मंधनीया की बेटी रूपाली राज वर्मा का चयन नेशनल ताइक्वांडो चौम्पियनशिप में हुआ है। जिससे परिवार के सदस्यों के साथ प्रखंड वासियों में उत्साह देखा जा रहा है। इससे पूर्व राजधानी रांची में आयोजित तीन दिवसीय खेलो झारखंड ताइक्वांडो चौंपियनशिप में 39 केजी में रुपाली राज गोल्ड मेडल के साथ पहले स्थान पर रही। जिसे देखते हुए चयन समिति द्वारा रूपाली को खेलो इंडिया के नेशनल टीम में सलेक्शन किया गया है। सनराइज पब्लिक स्कूल के संचालक राजेंद्र प्रसाद वर्मा की पुत्री रूपाली राज ताइक्वांडो के क्षेत्र में लगातार अपने गांव ढोढ़ी-मंधनिया के साथ अपने माता-पिता और प्रखंड का नाम रोशन कर रही है। रूपाली ने बताया की इस मुकाम तक पहुंचाने में प्रशिक्षक रोशन गुप्ता एवं प्रधानाध्यापक मिंकु कुमार का अहम योगदान है। रूपाली हजारीबाग आरसी मिशन रेजिडेंशियल स्कूल में पढ़ाई कर रही है और कक्षा 8 की छात्रा है। इस प्रतियोगिता में रूपाली  के बड़े भाई पुरुषोत्तम राज का भी चयन हुआ था, जिसने 45 केजी वेट में सिल्वर मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रहे। प्रखंड के लोगों ने रूपाली राज के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत की कामना की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment