करीब 8 महीने पूर्व कथित यौन शोषण की शिकार राजस्थान के भलवाड़ा जिला अंतर्गत बांसवाड़ा में स्कूली छात्रा ने बीती रात को सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। लंबे समय तक अनभिज्ञता जताने के बाद अब घटना बताने पर परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता कक्षा 9 की छात्रा है। प्रसव उपरांत आगे देखभाल के लिए स्थानीय से रैफर करने पर जच्चा-बच्चा को मंगलवार रात को बांसवाड़ा के जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। इससे पहले अस्पताल से सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचा तो पीड़िता के साथ देख-भाले में आए भाई-भाभी ने मामले की जानकारी से इनकार किया।
बाद में सख्ती से पूछताछ में पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। इस पर पीड़िता की भाभी ने पुलिस को रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि जनवरी 2025 में उसकी नाबालिग ननद गांव के पास ही चरागाह क्षेत्र में बकरियां चराने गई थी। वहां बाइक सवार सागवा निवासी बिजू निनामा आया और उसके साथ बलात्कार किया। भय और लोक-लाज के चलते यह बात ननद ने किसी को नहीं बताई लेकिन घटना से उसका गर्भ ठहर गया तो उसे भी वह छिपाती रही। उसके बाद मंगलवार शाम को पेट दर्द की शिकायत पर उसे करीबी स्वास्थ केंद्र ले गए तो जांच से वह गर्भवती होने और प्रसव का समय नजदीक आने का पता चला। मामले में कानूनी कार्रवाई के आग्रह पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अनुसंधान थानाधिकारी नागेंद्र सिंह स्वंय कर रहे हैं।





















Total Users : 999964
Total views : 2772395