Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

फरेब बना प्रेमी की मौत, हैरान करने वाला प्रेमिका का कबूलनामा, VDO में मंजर देख रुह कांप जाएगी, प्रेम का हिंसक रुप…

On: September 20, 2025 5:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। दूसरों से दो ही तरह के संबंध हो सकते हैं, या तो प्रेम के, या फिर कामना के। कामना के रिश्ते उम्मीदों पर बनते हैं, जिनके पूरे न होने पर क्रोध आता है, और वही क्रोध फिर हिंसा बनता है। प्रेम एक स्वाभाविक भावना है, लेकिन जब यह स्वार्थ, धोखा, असुरक्षा और हिंसा में बदलने लगे तो उसका अंत भ्यावह होता है। ऐसी हीं घटना चतरा जिले के लवालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत लमटा गांव के पास गुरुवार को घटीत हुई। जहां प्रेमी लातेहार जिले के सासंग गांव निवासी जहीर मियां के पुत्र मोहम्मद मुंतशिर पर प्रेमिका चतरा शहर के नगवां मोहल्ला निवासी मोहम्मद अणु मिस्त्री की पुत्री शब्बू प्रवीण उर्फ मुस्तरी ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसकी मौत शुक्रवार को रांची रिम्मस में इलाज के क्रम में हो गई। हालांकी हमला करने वाली आरोपी युवती प्रेमिका को पुलिस में हिरासत में ले लिया है। ज्ञात हो कि गुरुवार को युवक युवती से मिलने के लिए चतरा आया हुआ था और दोनो बाइक से लावालौंग के लमटा पहुंचे, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद प्रेमिका युवती ने अपने साथ लाए चाकू से युवक के पेट में प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप दसे घायल हो गया था। इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद मौके से युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया था। जहां उसकी अब मौत हो चुकी है। दुसरी ओर इस प्रेम प्रसंग की हत्या तक की कृत सभ्य समाज के लिए कई प्रशन भी खड़ा कर दिए हैं।

दो बच्चों के पिता मुंतजिर को अपनी प्रेमिका नूरजहां को ब्लैकमेल करने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। दोनों के बीच पिछले सात आठ वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी तय हो चुकी थी। लेकिन मुंतजिर नहीं चाहता था कि नूरजहां शादी करे। मुंतशिर की मौत के बाद युवती के विरुद्ध लावालौंग थाने में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार युवक ने दम तोड़ने से पूर्व पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया है। जिसमें नूरजहां पर चाकू मार कर जख्मी करने की बात कही है।

पूर्व नियोजित थी प्रेमी की हत्या

प्रेमी मुंतशिर की हत्या प्रेमिका नूरजहां की पूर्व नियोजित थी। पहले से ही प्रेमी की हत्या करने का मन बना चुकी थी। घटना को अंजाम देने के लिए षड़यंत्र के तहत बहाना बनाकर मुंतशिर को लातेहार से चतरा बुलाया और घटना को अंजाम दिया। यही नही प्रेमी मुंतशिर को चाकू गंभीर करने के बाद नूरजहां ने जंगल में भागने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन चाकू लगने के बाद भी मुंतशिर नूरजहां को पकड़ कर लेटा रहा। तब तक आसपास के ग्रामीण भी वहां पहुंच गए तबतक नूरजहां को पकड़े रहा। ग्रामीणों ने ही घटना की सूचना लावालौंग थाने को दिया। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

सवर्ण एकता मंच का एकदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, यूजीसी के ‘काले कानून’ को वापस लेने की मांग

शौडिक समाज के वनभोजन सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

जंगल से अवैध विदेशी शराब निर्माण की सामग्री बरामद, तस्कर फरार

नगर निकाय चुनाव को लेकर जनता कर रही है आपस में विचार विमर्श  –सूरज अग्रवाल*

प्रचार रथ रवाना,पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

दो मोटर साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल

शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक आयोजित

जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

राशन गबन के आरोप पर एमओ ने की जांच, मौके पर कराया गया वितरण

कर्तव्य और ईमानदारी की मिसाल बने अवर निरीक्षक प्रेम सांगा सेवानिवृत्त, भावुक विदाई

Leave a Comment