Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

फेसबुक के दोस्त ने दो नाबालिग किशोरी के साथ जंगल में ले जाकर 9 अन्य के साथ किया दुष्कर्म…

On: May 12, 2023 8:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

फेसबुक के दोस्त ने दो नाबालिग किशोरी के साथ जंगल में ले जाकर 9 अन्य के साथ किया दुष्कर्म, मेला देखने शहर पहुंची थी किशोरियां

दुष्कर्म के बाद आरोपी पीड़ित लड़कियों को मेला परिसर में छोड़कर भाग गए

गोमती (त्रिपुरा): किशोरियों के साथ होने वाले अत्याचार को लेकर भले ही विशेष रुप से पोक्सो एक्ट देश में लागु है, इसके बाबजूद किशोरियों के साथ अत्याचार कम नही हो रहे हैं। अब त्रिपुरा राज्य के गोमती जिले में दो नाबालिग आदिवासी किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ अन्य 9 आरोपियों की तलाश में लगी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना बीते बुधवार की है। सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 10 लोगों में से एक युवक पीड़ित किशोरी को जानता था। वह फेसबुक के माध्यम से उससे मिला था। दोनों के बीच मोबाईल पर बातचीत हुई और मेले में मिलने का प्लान किया। जब किशोरियां मेले में पहुंची तो आरोपी ने दोनों को बहला फुसला कर बाइक पर बिठाया और पास के ही टिंघारिया के घने जंगल में ले गया। उसके बाद जंगल में स्थित एक रबर प्लांट में ले जाकर आरोपी ने अन्य 9 के साथ मिलकर किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घरटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी गुरुवार की सुबह पीड़ित किशोरियों को मेला क्षेत्र में छोड़कर भाग गए। घटना के बाद पीड़ितों ने ने बीरगंज थाने में इसकी शिकायत की। पीड़ितों की उम्र 16 व 17 साल है। वहीं शिकायत पर त्वरीत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी मेलाराय जमातिया को उसके तिंघरिया स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही गिरफ्तार आरोपी ने अपराध में शामिल अन्य लोगों के नाम का भी खुलासा पुलिस के समक्ष किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

जिला मुख्यालय समेत प्रखंडो में श्रद्धा के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

लंदन में झारखण्ड–यूके सहयोग को नई गति: शिक्षा, कौशल, उत्तरदायी खनन और जलवायु पर व्यापक चर्चा

डीटीओ–सह–एसडीओ की सघन वाहन जांच, 2.09 लाख रुपये जुर्माना वसूला

राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर जिले भर में शपथ कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर निबंध लेखन प्रतियोगिता

सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक

Leave a Comment