हंटरगंज(चतरा)। एक ओर जहां पुलिस प्रशासन चोरों के खिलाफ सख्त दिखाई दे रही है। वहीं चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में विगत पांच दिनों में लगातार तीन चोरी हुई है। जिसमें लगभग 8 सोलर पैनल लेकर अज्ञात चोर चंपत हो गए। यहां चोरी की घटनाओं ने न सिर्फ स्कूल प्रबंधन को तंग किया है, बल्कि बच्चों का भविष्य भी खराब किया है, छात्रों को पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। हंटरगंज थाना क्षेत्र के गेरुआ पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय फसियारीटांड, बीते 6 सितंबर देर को विद्यालय के छत में लगे सोलर पैनल की चोरी कर चंपत हुए थे चोर। इस बाबत हंटरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं इसके बाद चोरों ने उरैली गांव के आंगनबाड़ी कोड संख्या 16 में 9 सितंबर के देर रात्रि केंद्र के छत पर लगे दो सोलर पैनल को खोल चंपत हो गए। जबकी तीसरी चोरी की घटना उसी रात्रि में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जिरहुलिया में तीन सोलर पैनल की चोरी कर ली गई। लेकिन चोर पुलिस की पकड़ से अभी भी दुर है।
चोरों का आतंक, शैक्षणिक परिसरों को बना रहे निशाना, पांच दिनों में 8 सोलर पैनल चोरी, छात्रों को हो रही पीने के पानी की समस्या

On: September 12, 2025 12:19 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1135760
Total views : 2960224