Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जमीन विवाद में दो गुटों के 31 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत डढ़ुआ गांव में जमीन विवाद में दो गुटों में हुई जमकर मार पीट मामले में 31 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी शिवा यादव ने बताया कि दोनों पक्षों ने मारपीट की घटना का आवेदन दिया। जिसमें जालेश्वर गिरी की पत्नी फूलों देवी के आवेदन के आधार पर 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। जबकि उमेश यादव के आवेदन के आधार पर 26 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। आगे बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच करने में पुलिस जुटी है। मालूम हो कि बीते रविवार को जमीन विवाद में दो गुटों में जमाकर मार पीट हुई थी। जिसमें पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आधा दर्जन घायल लोगों को इलाज के लिए अपने वाहन से चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया था। जिसमे नेमन यादव तथा उमेश यादव को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment