चतरा। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सदर थाना अन्तर्गत रामटुण्डा स्थित फुटबॉल मैदान से चार तस्करों को करीब 253 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तर किया है। साथ ही एक सफेद रंग का विटारा ब्रेजा जेएच 01 ईएस 8912, एक सफेद रंग का स्वीफट जेएच 02 बीएच 7063 के साथ नकद नौ लाख निन्यानबे हजार पांच सौ रूपया जब्त किया है। उपरोक्त जानकारी एसपी श्री अगवाल ने प्रेस वार्ता कर देते हुए बताया कि चार पहिया वाहन के साथ कुछ लोग अवैध ब्राउन सुगर के खरीद बिक्री करने की सूचना मिली थी। उक्त सूचना का सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई हेतू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रामटुण्डा स्थित फुटबॉल मैदान से तीन लड़कों को पकड़ा गया एवं उनके पास से करीब 253 ग्राम ब्राउन सुगर तथा एक चार पहिया वाहन जेएच 01 ईएस 8912 बरामद किया गया। खरीद विक्री में संलिप्त अन्य लड़कों के विरूद्ध छापामारी के क्रम में गिद्धौर के रहने वाले अनुज दागी उर्फ अभिषेक कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से नौ लाख निन्यानबे हजार पांच सौ रूपये को जप्त किया गया। जो अवैध ब्राउन सुगर को खरीद बिक्री करने हेतु रखे हुए था। इस संदर्भ में सदर थाना काण्ड 292/25 विभिन्न सुसंगत घारों में दर्ज कर अग्रेतर र्कावाई की गई। गिरफ्तार तस्करों में जितेन्द्र कुमार साहु32 वर्ष पिता श्रीराम कुमार साहु ग्राम सिंघानी, थाना पत्थलगडा, जिला चतरा, बहादुर दांगी 46 वर्ष पिता गोविन्द महतो ग्राम-थाना गिद्धौर थाना, जिला चतरा, प्रेमनाथ दांगी 55 वर्ष पिता स्व. बंधु महतो ग्राम-थाना गिद्धौर जिला-चतरा व अनुज दांगी उर्फ अभिषेक कुमार वर्मा 32 वर्ष पिता मुसाफिर दांगी ग्राम-थाना गिद्धौर को गिरफ्तार किया गया है। बहादुर दांगी के विरुद्ध गिद्धौर थाना कांड 88/2013, गिद्धौर थाना कांड 52/2012, प्रेमनाथ दांगी के विरुद्ध. आई०ई०एल० बोकारो थाना कांड 27/2012, अनुज दांगी उर्फ अभिषेक कुमार वर्मा के विरुद्ध गिद्धौर थाना कांड 34/2025 पूर्व से दर्ज है।
लाखों के ब्राउन सुगर व नकद 9.99 लाख रुपये के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, दो चार पहिया वाहन भी जब्त

On: September 7, 2025 11:20 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now















Total Users : 1122969
Total views : 2942652