Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बचपन स्कूल में कर्मा उत्सव का आयोजन, बच्चों ने कर्मा गीतों पर पारंपरिक नागपुरी नृत्य किया

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला। लोहरदगा रोड, बैंक कॉलोनी दुंदुरिया स्थित बीटीएल के पब्लिक स्कूल में कर्मा उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। बच्चे पारंपरिक परिधान में अपनी संकृति को अपने में आत्मसात कर बहुत ही खुश लग रहे थे। बच्चों को कर्मा पर्व की कहानी और इसके इतिहास के बारे में बताया गया। इसके बाद बच्चों ने कर्मा गीतों पर पारंपरिक नागपुरी नृत्य किया साथ ही पारंपरिक भोजन का आनंद लिया। कार्यक्रम के आयोजन में आस्था सिंह, पल्लवी साहू, पूनम साहू, रेखा बड़ाइक, सुचिता सिंह, यशोदा मिंज, रूबी, रूमी परवीन, सोनाली, पल्लवी गोस्वामी, खुशी सिंह, मोनालिसा, अंकिता केसरी, सोनी सिंह, सुजैन तिर्की, मिताली, पूनम ठाकुर एवम दीपिका की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। प्रिंसिपल अनुषा कुजूर ने सभी को कर्मा पर्व की शुभकामनाएं दी। निदेशक चंद्र शेखर गिरी ने कर्मा पर्व की शुभकामनाएं देते हुवे कहा हमें अपनी सभ्यता, संस्कृति और पहचान को बिना मिटाए बच्चों को शिक्षित करना चाहिए। विद्यालय में हम सभी पर्व त्योहार मनाते हैं ताकि बच्चे विविध भारतीय परंपराओं को अपने में समाहित कर भारतीयता को सशक्त कर सकें। साथ ही वैश्विक नागरिक बन दुनिया के किसी भी हिस्से में जाकर वहां के समाज के साथ मिलजुलकर अपना सफलतम योगदान दे सकें। कर्मा के अवसर पर 03/09/2025 बुधवार को विद्यालय में छुट्टी की घोषणा की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment