चतरा। लावालौंग थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चोरी एवं सड़क लूट की घटना को अंजाम देने वाले युवकों को ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने सोमवार देर शाम धर दबोचा। उक्त विषय की जानकारी देते हुए ग्राम रक्षा दल के प्रमोद कुमार ने बताया की चारों युवक लावालौंग साप्ताहिक बाजार से लौट रहे व्यापारियों के साथ लूटपाट की। साथ ही रतनाग, दुंबी, बनारस गांव के सुनसान जगह पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। कुछ ग्रामीणों ने फोन करके बताया कि लूटपाट के बाद एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर चारों युवक लमटा की ओर ही जा रहे हैं। इसके बाद ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को तैनात करते हुए लमटा चौक पर जांच पड़ताल शुरू किया। इसी दौरान एक ही मोटरसाइकिल पर सवार चारों युवक वहां पहुंचे। उनसे पूछताछ एवं छानबीन के बाद उनके पास भारी मात्रा में मोबाइल, पैसे व अन्य सामान बरामद किया गया। कुछ ग्रामीणों नें युवकों की पहचान की। इसके बाद ग्रामीणों नें ही चारों युवकों की जमकर कुटाई कर दी। इसके बाद ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने लावालौंग पुलिस को बुलाकर चारों को सुपुर्द कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस उक्त युवकों से संबंधित कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। हांलाकी सूत्रों से पता चला है कि चारो युवक जिला मुख्यालय के देवरिया गांव के हैं। चौंक चौराहों पर चर्चा है कि चारो युवकों ने लावालौंग से स्कूटी से चतरा जा रही किसी महिला के साथ जादाती भी किया है। जिसके आलोक में महिला ने सदर थाना में मामला भी दर्ज कराया है।
---Advertisement---
और पढ़ें

लोहरदगा में गंगा दशहरा पर भव्य गंगा आरती की तैयारियाँ तेज, 10 कुंवारी कन्याओं ने किया आरती का पूर्वाभ्यास

रिश्तों का वीभत्स कत्ल; तहेरे भतीजे के प्यार में अंधी पत्नी ने पति को चारपाई से बांधकर 9 बार दिया बिजली का करंट, फिर पिलाया जहर

पलायन की भेंट चढ़ा एक और लाल; संदिग्ध शव बरामद, ग्लूकोज फैक्ट्री के नाम पर जबरन कराया जा रहा था केमिकल का काम

भीषण गर्मी और हीट वेव के खिलाफ जिला प्रशासन का महा-अभियान; सीएम के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर सजे प्याऊ

झारखंड में चरमराई बिजली व्यवस्था पर विधायक प्रतिनिधि रौशन कुमार सिंह का महा-हमला; बोले— जनता त्रस्त, सरकार ट्रांसफर-पोस्टिंग में मस्त
















Total Users : 983864
Total views : 2750867